गोवा के मुर्गे
देते हैं बांग
बिल्कुल रांग
समझ नहीं पाया
मैं उनका स्वांग।
उनका अहसास
कैसे रांग हो गया
या प्रदूषित हो गया
या गाते हैं सांग ?
इंसान नहीं देता बांग
पर हमेशा रांग
फिर भी ऊपर टांग.
टांग सके तो टांग
मुर्गा तो बांगेगा
बिना रूके
आदमी कैसे टांगेगा
बिना झुके
झुकना ही टांगना है
महबूब का मांगना है।
Wednesday, November 28, 2007
गोवा के मुर्गे
प्रस्तुतकर्ता
अविनाश वाचस्पति
पर
Wednesday, November 28, 2007
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
2 टिप्पणियाँ:
मुर्गे चढ़ा लेते होंगे भांग
इसलिए गलत समय पर देते होंगे बांग
या पूरी करते होंगे किसी की मांग।
भाई अविनाश, यह क्या हुआ आपको
दिल्ली का छोड़,गोवा का मुर्गा भाया आपको
एक टिप्पणी भेजें