Friday, December 21, 2007

ब्लॉग आरती में अपना बहुमूल्य सहयोग दें

अब एक आरती भी

जय जय ब्लॉग हरे
ओम जय ब्लॉग हरे
ओम जय ब्लॉग हरे

हर ब्लॉगस्वामी इसमें पोस्टियाता
जी मेल धारी जी भर भर टिपियाता
अपने मन की हलचल इसमें समाता

जय जय ब्लॉग हरे
ओम जय ब्लॉग हरे

हम भी बगीची अपनी सजाते
उसमें नई पोस्टिंग रोज लगाते
खाली न दिन कोई अब जाता
स्वामी खाली न दिन कोई जाता

जय जय ब्लॉग हरे
ओम जय ब्लॉग हरे

मैंने शुरूआत कर दी है अब इसमें अपने ब्लॉगस्वामी मित्रों और बैरियों से बंध जोड़ने के लिए अनुरोध है। इसे एक जनवरी दो हजार आठ को आवश्यक रूप से पोस्ट किया जायेगा। हम इंतजार करेंगे मित्र।

तेजी बच्चन का मुंबई में निधन

श्री अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया है। वे काफी लंबे समय से बीमार थीं। उनकी आयु 93 वर्ष है। वे प्रख्यात कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की धर्मपत्नी हैं। उनके निधन पर मेरी संवेदनाएं, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।